Categorized | लखनऊ

विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम सरोसा-भरोसा में कल।

Posted on 29 March 2010 by admin

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गठित जिला विज्ञान क्लब लखनऊ द्वारा स्कूलों हेतु विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,सरोसा-भरोसा काकोरी लखनऊ में प्रात: 10-30 बजे से 30 मार्च 2010 को किया जायेगा। इस आशय की जानकारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब लखनऊ श्री राजकमल श्रीवास्तव ने आज यहां दी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त आयोजन में बच्चों के मध्य विज्ञान के विस्तृत आयाम-विषय पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता दिनांक 18 मार्च के वैज्ञानिक शैक्षिक भ्रमण पर आये बच्चों के मध्य वैज्ञानिक शैक्षिक भ्रमण विषय पर निबंध प्रतियोगिता, कठपुतली नाटक के माध्यम से वैाानिक सन्देश तथा ख्याति प्रापत वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्त्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र जिला विज्ञान क्लब लखनऊ द्वारा दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in