Categorized | लखनऊ

कामनवेल्थ गेम्स-2010 के आयोजन के पूर्व उ0प्र0 से होकर गुजरने वाली क्वीन्स बेटन रिले के भव्य व यादगार आयोजन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

Posted on 29 March 2010 by admin

मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने दिल्ली में कामनवेल्थ गेम्स-2010 के आयोजन के पूर्व उ0प्र0 से होकर गुजरने वाली क्वीन्स बेटन रिले के भव्य व यादगार आयोजन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि क्वीन्स बेटन रिले 8 जुलाई से 13 जुलाई तथा 19 से 22 सितम्बर के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गुजरेगी।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में क्वीन्स बेटन रिले कार्यक्रम के एडीशनल डी0जी0 ले0 जनरल राज काडयान से उत्तर प्रदेश में रिले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेते हुए बेटन रिले में ज्यादा से ज्यादा जनसहभागिता सुनििश्चत करने के साथ स्कूली बच्चों की भी व्यापक सहभागिता सुनििश्चत करने हेतु प्रदेश व जनपद स्तर पर समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि कामनवेल्थ गेम्स को ग्रीन गेम्स का दर्जा दिया गया है। अत: रिले से सम्बन्धित जनपदों में पर्यावरण जागरूकता तथा रूट आदि पर वृक्षारोपण करने की व्यवस्था सुनििश्चत की जाये।

बैठक में बताया कि क्वीन्स बेटन रिले 8 जुलाई 2010 को उत्तराखण्ड से बरेली में प्रवेश करेगी। इसके पश्चात् लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, इलाहाबाद, वाराणसी होते हुए 13 जुलाई को बिहार में प्रवेश करेगी तथा पुन: 19 सितम्बर, 2010 को ललितपुर, झांसी होते हुए आगरा से 22 सितम्बर, 2010 को राजस्थान में प्रवेश करेगी।
मुख्य सचिव ने क्वीन्स बेटन रिले के प्रभावी आयोजन के साथ रात्रि विश्राम से सम्बन्धित जनपदों में सांयकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के भी निर्देश दिये।

बैठक में डी0जी0पी0 श्री करमवीर सिंह, प्रमुख सचिव खेलकूद डा0 ललित वर्मा, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव परिवहन श्री पंकज अग्रवाल, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री अवनीश अवस्थी, सचिव खेलकूद डॉ0 हरिओम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in