Categorized | राज्य

10.019 हे0 भूमि नगर विकास तथा प्राविधिक शिक्षा विभागों को हस्तान्तरित करने का निर्णय

Posted on 28 March 2010 by admin

अम्बेडकर नगर में मा0 श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना एवं मा0 श्री कांशीराम जी इंजीनियरिंग कालेज आफ इन्फारमेशन टेक्नॉलाजी के लिए भूमि की व्यवस्था

अकबरपुर राजकीय हवाई पट्टी की 10.019 हे0 भूमि नगर विकास तथा प्राविधिक शिक्षा विभागों को नि:शुल्क हस्तान्तरित करने का निर्णय

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद अम्बेडकर नगर में मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत आवास निर्माण तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी इंजीनियरिंग कालेज आफ इन्फारमेशन टेक्नॉलाजी की स्थापना हेतु अकबरपुर राजकीय हवाई पट्टी की 10.019 हे0 भूमि नगर विकास विभाग एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग को देने का निर्णय लिया है।

मन्त्रिपरिषद द्वारा परिचालन के माध्यम से लिए गए निर्णय के अनुसार नागरिक उड्डयन विभाग के स्वामित्व वाली अकबरपुर राजकीय हवाई पट्टी की  2.065 हे0 भूमि नगर विकास विभाग को आवास निर्माण हेतु तथा 7.954 हे0 भूमि, प्राविधिक शिक्षा विभाग को इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना के लिए नि:शुल्क हस्तान्तरित की जायेगी।

इस प्रकार मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत बनाये जाने वाले आवासों तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी इंजीनियरिंग कालेज आफ इन्फारमेशन टेक्नॉलाजी के लिए भूमि की व्यवस्था हो जायेगी।

यह भूमि सम्बन्धित विभागों को इस शर्त के साथ नि:शुल्क देने का निर्णय लिया गया है कि भूमि का स्वामित्व नागरिक उड्डयन विभाग का ही बना रहेगा। इसके अतिरिक्त अम्बेडकर नगर जिला प्रशासन इण्डियन एयरक्राफ्ट एक्ट-1934 तथा इण्डियन एयरक्राफ्ट रूल्स-1937 के साथ-साथ जारी विभागीय निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएगा। निर्मित किए जाने वाले भवनों की ऊंचाई 12 मीटर तक ही सीमित रखी जायेगी। उड़ान सुरक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बेसिक स्ट्रिप के दोनों ओर कम से कम 150 मीटर तक के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं की जायेगी तथा वर्तमान हवाई पट्टी की तार बाड़/बाउण्ड्रीवाल के दोनों ओर 100 मीटर भूमि विभाग के लिए छोड़ी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in