Categorized | लखनऊ

सामाजिक विषमता को मिटाना समाजवाद का सपना है - अखिलेश

Posted on 28 March 2010 by admin

लखनऊ -  जब तक सत्ता  पिछड़ों और किसानों के हाथों में नहीं आएगी तब तक सामाजिक न्याय हासिल नहीं होगा। सामाजिक विषमता को मिटाना समाजवाद का सपना है। गैर बराबरी समाप्त करना उसका लक्ष्य है। समाजवादी आन्दोलन से ही सद्भाव आएगा।

ये उद्गार आज यहॉ सहकारिता भवन में कुर्मी महासभा द्वारा आयोजित समाजवादी होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा  मंहगाई बढ़ाकर लोगों की जिदंगी दूभर करने के लिए केन्द्र और राज्य की सरकारें जिम्मेदार हैं। किसानों और उपभोक्तों के हितों से ज्यादा उन्हें मिल मालिकों, पूंजीपतियों और बिचौलियों के लाभ की चिन्ता है। बेकारी बढ़ी है। कानून व्यवस्था गिरी है, ऐसे में होली की भावना का सद्भाव समाज में कैसे पनप सकता है।

श्री यादव ने कहा कि कुछ ताकतें सामाजिक न्याय की बहस को उलझाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं। इसका मुंहतोड़ जबाव पिछड़ों की एकजुटता से आगामी विधानसभा चुनावों में दिया जाएगा। अन्याय और बेकारी के खिलाफ समाजवादी  पार्टी ने जो संघर्ष छेड़ रखा है, वह जारी रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ धर्म निरपेक्षता के पक्षधर हैं। बसपा धोखे की राजनीति करती है जब कि श्री मुलायम सिंह यादव आम जनता के मसले उठाते हैं। वही गरीबों, महिलाओं, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों के सच्चे हमदर्द हैं।

इस समारोह में श्रीमती सुशीला सरोज, सांसद, श्री रामलौट वर्मा पटेल, श्री तिलकराम वर्मा, पूर्व एमएलसी, श्री रविदास मेहरोत्रा, पूर्व विधायक, श्री धर्मानन्द तिवारी, श्री नानकदीन भुर्जी डा0 अखिलेश पटेल, श्री अशोक यादव, श्री सुशील दीक्षित, श्री राजपाल कश्यप, श्री जगन्नाथ यादव, मो0 ऐबाद, श्री ताराचन्द यादव, श्री राममूर्ति वर्मा, श्री सन्दीप पटेल, मो0 हनीफ खान, श्री हरिहर सिंह, श्री रामदास वर्मा, श्री राम सिंह राणा, श्री पीडी0 तिवारी, श्रीमती प्रेमा मिश्रा, श्रीमती परवीन अयूब, श्रीमती कंचना सिंह, श्रीमती चन्द्रा रावत, श्री मुन्ना यादव श्री देवी बक्श सिंह तथा श्री सहजराम यादव की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in