मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 16 May 2020 by admin

जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँच कर पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश
सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए
मंडलायुक्त कानपुर तथा आई जी कानपुर तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य संपन्न कराएं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या सौंपें

लखनऊ: 16 मई, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आई.जी.कानपुर को तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in