भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूट में विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए दिया मूल मंत्र

Posted on 10 September 2019 by admin

लखनऊ 10 सितम्बर 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दिशानिर्देश दिये। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में सभी सीटों पर भाजपा जीतेंगी। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता हर गांव, गली तक भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी कार्यक्रम को लेकर पहुंचे। केन्द्र व प्रदेश सरकार के लाभार्थियों से संपर्क तथा सेक्टरों में संगठन के काम की समीक्षा कार्यकर्ताओं को करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को पूरा करने में जुट जाये। उन्होंने प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं की 11 सदस्यीय टीम बनाकर काम करने के लिए कहा। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया।
श्री सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ की संरचना से ही चुनाव में विजय प्राप्त होती है। भाजपा की बूथ समितियां अपने बूथों पर सतत संपर्क के द्वारा एक-एक घर तक मोदी सरकार एवं योगी सरकार की कार्यो को पहुंचाये। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन पर्व के तहत संगठन की सदस्यता और सदस्यता सत्यापन के बाद संगठन पुनर्गठन के काम में लगे हुए है। इसके साथ ही एक-एक कार्यकर्ता को विधानसभा उपचुनाव के विजय अभियान में भी जुटना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए समाप्त कर मोदी जी और अमित शाह जी ने जो महान कार्य किया है, उससे पूरे देश में प्रसन्नता का संचार हुआ है और वर्षो से अखण्ड भारत की आश लगाये जन-जन का मन कमल सा खिल गया है। मोदी जी व अमित शाह जी का इस महान कार्य के लिए अभिनंदन। यह देश महापुरूषों के बलिदान और त्याग से बना है। एक देश, एक विधान व एक निशान का संकल्प लेकर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हुआ है। हमें अनुच्छेद 370 की वास्तविकता भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आर.के. पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in