Categorized | लखनऊ.

श्री नड्डा का अमौसी एयरपोर्ट पर स्वागत

Posted on 12 September 2019 by admin

लखनऊ 12 सितम्बर 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा0 जेपी नड्डा का लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
श्री नड्डा कानपुर में पार्टी कार्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में जाने के लिए अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, लैकफैड के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश मीडिया संपर्क सह संयोजक राकेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप ने भी श्री नड्डा का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in