Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रत्याशियों ने राज्यसभा सदस्य के लिए किया नामांकन

Posted on 12 September 2019 by admin

लखनऊ 12 सितम्बर 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में सुरेन्द्र सिंह नागर व संजय सेठ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ पार्टी के दोनों उम्मीदवार प्रातः 10.30 बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से राज्यसभा सदस्य हेतु नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा की ओर निकले। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा के साथ पार्टी के विधानमण्डल दल कार्यालय से निकले सुरेन्द्र सिंह नागर व संजय सेठ ने प्रातः 11.15 बजे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के विधानमण्डल कार्यालय पर राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व विधायक गण उपस्थित हुए जो नामांकन के लिए साथ चले।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के साथ नामांकन में जाने से पूर्व प्रदेश मुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के सम्मान के लिए काम करता है। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, अनुसूचित, अगड़े-पिछडे़ सभी के जीवन स्तर को सुधारते हुए लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार ने भय-भूख और भ्रष्टाचार का अंत हुआ है। हमें पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
संजय सेठ व सुरेन्द्र सिंह नागर ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह, डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, राज्य मंत्री परिषद के सदस्य सुरेश खन्ना, उपेन्द्र तिवारी, राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरूण, वीरेन्द्र सिंह सिरोही आदि की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in