Categorized | लखनऊ.

आबकारी मंत्री ने की विभागीय परिचयात्मक बैठक

Posted on 27 August 2019 by admin

लखनऊः 26.08.2019

प्रदेश के आबकारी मंत्री श्री राम नरेश अग्निहोत्री ने आज विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों साथ परिचयात्मक बैठक की।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आबकारी विभाग राज्य सरकार के राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत है। अधिकारीगण इस बात पर कड़ी नजर रखें कि किसी भी क्षेत्र में अवैध मदिरा का निर्माण न हो। यदि कहीं अवैध मदिरा की शिकायतें प्राप्त होती हैं, तत्काल विभागीय निरीक्षक और अधिकारी प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी श्री संजय आर0 भूसरेड्डी, आयुक्त आबकारी श्री पी0 गुरू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in