Categorized | लखनऊ.

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मतगणना प्रमुखों को संबोधित किया

Posted on 20 May 2019 by admin

लखनऊ 20 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज लोकसभा मतगणना प्रमुखों की कार्यशाला संपन्न हुई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लोकसभा मतगणना प्रमुखों की कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मतगणना के सूत्र बताएं। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए श्री बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर 2018 से पार्टी के द्वारा तय किये गये रोड मैप के अनुसार पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके क्रियान्वित किया।05
श्री बंसल ने कहा कि इस बार ई-पोस्टल बैलट में आर.ओ. कोड लगाकर निर्वाचन आयोग ने किसी भी प्रकार की होने वाली सम्भावित गड़बड़ी को समाप्त कर दिया है। ई.वी.एम. की खराबी के कारण दस-पाँच बूथ पर पुनर्मतदान को छोड़ दें तो किसी विवाद के कारण कहीं पुनर्मतदान नहीं हुआ, ये उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सुखद अनुभव की बात है। किसी प्रकार की हिंसा, अनियमितता या गड़बड़ी से रहित चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को बधाई देता हूँ।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने कहा कोई भी मत पड़ने के बाद अमूल्य हो जाता है। मतदाता की अन्तर-आत्मा से निकली भावना की रक्षा करना, उसका सही रूप में प्रकटीकरण होना पूरे तन्त्र का परम दायित्व बनता है। श्री राठौर ने आगे कहा कि इस बार पोस्टल बैलट व ई.वी.एम. मतों की गिनती समानान्तर चलती रहेगी। ई-पोस्टल बैलट के आर.ओ. कोड की स्कैनिंग के आॅन-लाइन स्कैनर लगाकर की जायेगी। स्कैनिंग व पोस्टल बैलट की गिनती के लिए अतिरिक्त मतगणना अभिकर्ता बनाए जायेंगे। इस बार प्रत्येक विधानसभा के पाँच मतदान केन्द्रों की वीवीपैट पेपर स्लिप गिनी जायेगी।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि लोकसभा के सभी मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण व परिचय कार्यक्रम 21 या 22 मई को लोकसभा स्तर पर किया जायेगा।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्री संजय राय, अरूण कान्त त्रिपाठी, प्रशान्त सिंह ’अटल’, अशोक द्विवेदी, कामेश्वर मिश्रा, नितिन माथुर, प्रखर मिश्रा आदि उपस्थित रहे, कार्यशाला का संचालन चुनाव आयोग सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश अवस्थी ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in