पीएम मोदी की जाति पूछकर विपक्ष देश को कमजोर करने की साजिश रच रहा है - योगी आदित्यनाथ

Posted on 16 May 2019 by admin

मोदी ने बिना भेदभाव के सबका विकास किया है, तो वोट देने में भी कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए

वर्षों से सैनिकों की मांग रही “वन रैंक वन पेंशन को पीएम मोदी ने लागू किया

जिन लोगों को भगवान ने दृष्टि ही नहीं दी उन्हें विकास कभी नहीं दिखेगा

आज बीजेपी सरकार में गुंडों के मन में भय है और ये जनता की ताकत से ही संभव हुआ है

लखनऊ 16 मई 2019, गाजीपुर/गुलहरिया (पिपराइच)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चुनाव के सातवें चरण से पूर्व गाजीपुर के गहमर और पिपराइच के गुलहरिया में जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए जहां उन्होंने एक हाथ से विपक्ष पर निशाना साधा, वहीं दूसरे हाथ से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के गुंडे जमीनों पर कब्जा करते थे। हमने उन जमीनों को मुक्त कराकर उस पर गौशाला व अस्पताल बनाये और बची जमीनों के पट्टे गरीबों को दिए। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी की सरकार में उन गुंडों के मन में भय है। ये जनता की ताकत से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के लोग बिजली नहीं देते थे, वो अंधेरे में डकैती डालते थे।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों तक देश के किसानों, सेना के जवानों और नौजवानों की समस्याओं को नजरअंदाज करती रही, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने 5 साल में ही सभी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से सैनिकों की मांग रही “वन रैंक वन पेंशन को पीएम मोदी ने लागू किया। श्री योगी जी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को भगवान ने दृष्टि ही नही दी उन्हें विकास कभी नहीं दिखेगा।
योगी जी ने कहा कि आज मोदी जी की वैश्विक नीतियों के कारण भारत का पराक्रम दुनिया में माना जाता है। अब आतंकियों को भी पता है कि अगर भारत की तरफ आंख उठा कर देखा तो भारत पाताल से भी ढूंढकर मारेगा। पीएम मोदी की वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पसीने छूटते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जाति पूछकर विपक्ष देश को कमजोर करने की साजिश रच रहा है। बीजेपी सरकार आने के बाद किसी को विकास की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी सरकार विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम योगी ने बताया कि गोरखपुर फर्टिलाइजर जल्द शुरू होने वाला है। फर्टिलाइजर के शुरू होते ही हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों को भी बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब बाहर के लोग भी गोरखपुर एम्स में इलाज करवाने आएंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने चीनी मिल को बंद करवाया और बसपा ने उन चीनी मिलों को बेंच दिया। बीजेपी सरकार आने के बाद फिर से चीनी मिलों को शुरू किया। भविष्य में चीनी मिलों से पैट्रोल और डीजल का उत्पादन भी किया जाएगा।
योगी जी ने कहा कि किसानों को उनकी फसल की लागत का देढ़ गुना दाम मिल रहा है। बिना भेदभाव के आज गरीबों को घर मिले, बिजली और रसोई गैस के कनेक्शन मिले हैं तो प्रधानमंत्री मोदी जी को वोट देने में भी कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in