Categorized | लखनऊ.

भाजपा ने बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित शाह के रोड-शो पर किये गये हमले के विरोध में मौन जुलूस निकाला

Posted on 15 May 2019 by admin

लखनऊ 15 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित शाह जी के रोड-शो के दौरान बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने के विरोध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय से गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ तक मौन जुलूस निकाला गया।08
भाजपा ने ममता बनर्जी की हिंसात्मक एवं दमनात्मक राजनीति के विरोध में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। हाथो में तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ता ‘दीदी तेरी दादागिरी नहीं चलेगी’ के साथ आगे बढ़े। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जुलूस का नेतृत्व किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने जुलूस के पश्चात कहा कि अब तक के इतिहास में किसी भी राजनैतिक दल द्वारा हिंसा का ऐसा ताण्डव पहली बार किया गया। ममता बनर्जी को अपने तिलस्म टुटने का आभास हो चुका है और यही कारण है कि वह अब बौखला चुकी है। लम्बे समय से गुण्डों और माफियाओं को संरक्षण देकर दहशत से सरकार चलाने वाली ममता दीदी को बंगाल की जनता सबक सिखाने का फरमान जारी कर चुकी है। 23 मई को आने वाले नतीजे बंगाल में नव अरूणोदय बनकर आयेंगे, जो ममता सरकार को हिलाने का काम करेंगे। ममता दीदी अगर यह सोचती है कि उनके हमला करवाने से मा. अमित शाह जी शांत होकर घर बैठ जायेंगे तो यह उनकी बड़ी भूल है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तुष्टीकरण और माफिया के दम पर चल रही तृणमूल सरकार को तृण की तरह उखाड़ फेकने का संकल्प ले चुका है।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि बांगलादेशी घुसपैठियों के दम पर अपनी राजनैतिक विसात बिछाने वाली ममता बनर्जी को यह एहसास हो चुका है कि बंगाल की जनता राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ चुकी है और वह ममता के साम्राज्य को धूल में मिलाकर दम लेगी। पहले सीपीएम और अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को बांगलादेशी घुसपैठियों की आरामगाह बना दिया। मा. मोदी जी और मा. अमित शाह जी तुष्टीकरण, वंशवाद, जातिवाद, गुण्डागर्दी, माफियागीरी की राजनीति को समाप्त करके सबका साथ-सबका विकास के अन्त्योदय संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस या सपा-बसपा व कांग्रेस के किसी भी हमले से न तो भाजपा अपने पथ से हटेगी न ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित शाह जी हटेंगे और न ही भाजपा का कोई कार्यकर्ता डरने या हटने वाला है। अब हटेगी तो बस बंगाल की दमनकारी, व अत्याचारी सरकार।
इस दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख तरूणकांत त्रिपाठी, डा0 अरूणकांत त्रिपाठी, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय मंत्री जयति श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कमेश्वर मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, राम अवतार कनौजिया, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, नीरज कटियार, सौरभ बाल्मीकि, सुशील तिवारी, साधना वर्मा, सुखविन्दर सोम, राजू मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, संजय गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in