’जब दो झूठे मिल जाते हैं तो उनके बीच निकटता बढ़ जाती है - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 10 May 2019 by admin

’गोरखपुर के नौजवानों को फिल्मों का मंच देने के लिए रविकिशन को यहां से प्रत्याशी बनाया है’

’जिनको देश की सुरक्षा और तरक्की नहीं भा रही, वही लोग मोदी विरोध में लगे हैं’

’सम्भावित हार से विपक्षी दलों में खलबली, गाली-गलौज पर उतरे’

’जनता से अपील है की वोटकटवा कांग्रेस की धुनाई कर दीजिए’

लखनऊ 10 मई 2019, सिद्धार्थनगर/पिपराइच/कैंपियरगंज/गोरखपुर।’ शुक्रवार को सिद्धार्थनगर, पिपराइच, कैंपियरगंज और गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के स्टार प्रचारक ने संत कबीरदास का दोहा पढ़ते हुए सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसा और कहा कि “झूठे को झूठा मिले दूंणा बंधे सनेह”। उन्होंने अर्थ समझाते हुए कहा कि जब दो झूठे मिल जाते हैं तब दोनों में स्नेह और निकटता बढ़ जाती है और ये ही निकटता सपा-बसपा में देखी जा सकती है। योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको देश की सुरक्षा और तरक्की नहीं भा रही, वही लोग मोदी का सबसे अधिक विरोध कर रहे हैं।
चुनावी माहौल में इस्तेमाल हो रही अभद्र भाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि चुनाव के पांच चरणों के बाद विपक्षी दलों में जो खलबली मची हुई है, उससे यह साफ है कि यह लोग अपनी हार मान चुके हैं और गाली-गलौज पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सत्ता में आते ही आतंकवादियों के ऊपर चल रहे मुकदमे वापस लेकर इनकी पैरवी करती है, यह देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि जो मोदी जी ने पांच सालों में कर दिया वो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई। कांग्रेस अगर सत्ता में आयी तो आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करेगी। कांग्रेस की शहजादी कहती है कि कांग्रेस अब वोट कटवा हो गई है। जनता से अपील की इन वोटकटवा पार्टी की धुनाई कर दीजिए।
कैंपियरगंज में योगी जी ने कहा कि यहां के जिन नौजवानों को फिल्मों में काम करना होगा उनको रवि किशन के माध्यम से पूरा सहयोग मिलेगा। कलाकार प्रतिभा का धनी होता है। यहां के नौजवानों को फिल्मों का मंच देने के लिए रवि किशन को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है।
पिपराइच में योगी जी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि गोरखपुर सदर से प्रत्याशी रवि किशन को भारी मतों से वैसे ही चुनाव जिताकर भेजें, जैसे मुझे भेजा था। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता का शोषण और नकारात्मक राजनीति करने वाले सपा-बसपा और कांग्रेस हैं, जो लूट-खसोट और परिवारवाद फैलाने के लिए सत्त्ता प्राप्त करना चाहते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने यहां चीनी मिलों को नीलाम कर दिया था। यह देश को तबाही की ओर ले जाने वाला गठबंधन है।
योगी जी ने कहा कि सपा की सरकार में किसानों को एक कुंतल गेंहू के एक हजार रुपये भी नही मिलते थे मगर आज क्रय केंद्रों में किसानों को एक कुंतल का 1800 रुपये मिलता है। सीएम ने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है इसलिए बिना किसी भेदभाव के बीजेपी को सभी जातियों का वोट भी मिल रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in