Categorized | लखनऊ.

मोदी की नीतियों से घबराया है पूरा विपक्ष - डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 09 May 2019 by admin

भ्रष्टाचार के खात्मे की वजह से लग रहा है विपक्षी नेताओं को डर

20190509-210044लखनऊ 09 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हित में ऐसी योजनाएं लाई है कि उसमें भ्रष्टाचार का कहीं पर नामो निशान नहीं है। भ्रष्टाचार का धीरे-धीरे खात्मा होने की वजह से अब विपक्ष के नेताओं को अपनी राजनीति को लेकर डर लगने लगा है। अब उन्हें लग रहा है कि भविष्य में कोई जातीय फैक्टर काम नहीं आने वाला है, इसीलिए इस बार ठगबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं।
डा0 पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए चंदौली की जनता से कहा कि हमने यहां पर विकास का बहुत काम किया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की यादों को समेटे हमारे यहां के रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों के हित में मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। आप लोग एक बार फिर से देश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए तथा मा. मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव राजनीतिक परिवारों के संरक्षण का आखिरी प्रयास है। कहीं नेहरू गांधी परिवार की समृद्धि के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है, तो कहीं सैफई कुनबे की राजनीतिक बादशाहत कायम रखने के लिए जुगत लगाई जा रही है। साथ ही एक दल की मुखिया अपने भाई और भतीजे को राजनीति में स्थापित करने के लिए जद्दोजहद कर रही है। यह चुनाव स्वार्थ और परमार्थ के बीच का धर्म युद्ध है। मोदी जी गरीब, वंचित, शोषित, महिला, किसान, नौजवान की आर्थिक समृद्धि के साथ ही देश की गौरव गरिमा बढ़ाने के लिए काम कर रहे है। तो वहीं विपक्ष स्वयं के परिवारों की समृद्धि के लिए चुनावी मैदान में है।
डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के पक्के घर, रसोई गैस, शौचालय, आयुष्मान योजना के तहत इलाज की मुफ्त गांरटी, किसानों को उनकी फसल का लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य जैसी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचितों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम किया है। मोदी जी के काम की वजह से सभी लोग काफी प्रभावित है। डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें एक बार फिर पीएम मोदी को लाना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की वजह से ही चंदौली का विकास हो रहा है और इस विकास की यात्रा को अनवरत आगे बढ़ाने के लिए आप लोग फिर से मौका दीजिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in