लोकसभा चुनाव को विपक्ष ने गली-मोहल्ले का चुनाव बनाया - योगी आदित्यनाथ

Posted on 09 May 2019 by admin

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भगवान राम को भी गाली दे रही हैं

सपा-बसपा और कांग्रेस सत्ता में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ दायर मुकदमे वापस ले लेती है

कांग्रेस की शहजादी आयोध्या को विवादित भूमि बताती हैं

बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी केवल 23 मई तक

लखनऊ 09 मई 2019, चंदौली/हंडिया/आजमगढ़/बलरामपुर।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चंदौली, हंडिया, आजमगढ़ और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा का प्रचार किया और जनता से प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्ष पर जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी केवल 23 मई तक है। चुनाव परिणाम आने के बाद यह रिश्तेदारी दुश्मनी में बदल जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
योगी जी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सहारनपुर में एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया था, जिसने कहा था कि जो मोदी की बोटी-बोटी करेगा उसको मैं 50 करोड़ रुपए दूंगा और समाजवादी पार्टी ने बनारस से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया था, जिसका यह कहते हुए वीडियो वायरल हुआ है कि ‘मैं जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर मोदी को मरवा दूंगा’। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भगवान राम को भी गाली दे रही हैं। ममता दीदी अपनी हार का गुस्सा देवी-देवताओं पर उतार रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी जी ने चुनाव का महत्व बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव भारत की दिशा और दशा तय करता है। लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव होता है, लेकिन विपक्ष ने इसे गली-मोहल्ले का चुनाव बना दिया है। अभी तक मतदान के जो रुझान हैं वो साफ दर्शा रहे हैं की उत्तर प्रदेश में 80 में 74 सीटें भाजपा जीत रही है और देश में बीजेपी गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है।
योगी जी ने राम मंदिर के मुद्दे पर प्रियंका वाड्रा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की शहजादी भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या को विवादित भूमि बताती हैं। उन्होंने कहा कि 2005 में सपा-बसपा ने कांग्रेस की सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था और इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कर कहा था कि श्री कृष्ण और श्री राम का अस्तित्व ही नहीं है। इस देश का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ दायर मुकदमें वापस ले लेती है।
योगी जी ने आजमगढ़ में आतकंवाद के मुद्दे पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या सपा-बसपा, इन सभी ने जनता को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर के आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। उन्होंने कहा कि कल यहां बबुआ ने आकर बोला कि उत्तर प्रदेश की बाबा सरकार ने आतंकवादियों और गुंडों को मार के भगा दिया। अगर आप सरकार की कारवाई से खुश हैं तो यह बबुआ को क्यों बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में अभी तक एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। जब हम पिछली बार सत्ता में आए तो इसकी स्वीकृति हमने दी थी। आने वाले समय में हम ही इसका उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in