Categorized | लखनऊ.

भाजपा अखिलेश यादव की शिकायत लेकर पहुंची चुनाव आयोग

Posted on 06 May 2019 by admin

लखनऊ 06 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी ने बलरामपुर में अखिलेश यादव की सभा में दो नाबालिग बच्चों के राजनीतिक प्रचार में उनका उपयोग करने पर चुनाव आयोग में शिकायत की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत मंे कहा कि जिस प्रकार अखिलेश यादव की सभा मंे दो मासूम बच्चों के शरीर पर सपा और बसपा का प्रचार लिखकर उन्हें चिलचिलाती धूप में खड़ा होने के लिए विवश किया गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के साथ अखिलेश यादव का अमानवीय, अमानुष और निर्दयी रूप को भी सामने रखता है।
श्री राठौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत करते हुए कहा कि जिस प्रकार गठबंधन के पक्ष में दो नाबालिग बच्चों के कपड़े उतारकर उनके जिस्म पर सपा और बसपा के पक्ष में प्रचार लिखा गया। यह संवेदन शून्यता का पराकाष्ठा है। इतनी तेज धूप में जहां कुछ घंटे एक जवान आदमी भी खड़ा नहीं हो सकता उस धूप में चंद पैसों के लालच में मासूम बच्चों को खड़ा होने पर विवश किया गया। यह सपा और बसपा का घिनौना चेहरा है। अब इसे राजनीतिक लाभ के लिए मासूमों का उपयोग कहे या मासूमों की तड़प में सैफई के युवराज का मनोरंजन। लेकिन इतना सच है कि इस घटना से मानवता शर्मसार हुई है।
श्री राठौर ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। ताकि ऐसी घटनाओं के विरूद्ध सभी राजनीतिक दलों तक संदेश पहुंचे और ऐसे अमानवीय कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in