Categorized | भदोही

जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है सरकार - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 05 May 2019 by admin

वन प्रॉडेक्ट वन डिस्ट्रिक्ट के तहत भदोही के कालीन को हमारी सरकार ने दी अलग पहचान

कश्मीर पर हमला होता है तो देश ही नहीं भदोही भी रोता है

11लखनऊ 05 मई 2019, भदोही। गंगा की गोद में बसे कुशल कालीन कारीगरों की धरती भदोही पर पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2014 में आपके दिए वोट ने भारत को ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है। जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को आगे ले जाने का काम किया है यही नहीं देश की सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है। देश में कोई आतंकी हमला हो तो सबको दर्द होता है, कश्मीर में हमला होता है तो भदोही रोता है साथ ही पूरा देश रोता है। हमारी सरकार इन आतंकियों से निपटना भी जानती है।
उन्होंने पुलवामा हमले के बारे में कहा कि किस तरह मोदी जी के नेतृत्व में आतंकियों को जवाब देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हर गरीब के घर में गैस, शौचालय पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व में भदोही का विकास किया गया है। यहाँ कि साख कालीन से है और व्यापारियों की इस साख को समझने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने वन प्रॉडेक्ट वन डिस्ट्रिक्ट का जिक्र किया। यह योजना सरकार ने शुरू करके इनके उत्पाद को अलग पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भदोही में पिछले दो साल में प्रदेश सरकार ने तीन ओवरब्रिज दिए है। इनके बनने से यहां का यातायात सुगम हो गया है। इसके अन्य कई काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भदोही के विकास के लिए तत्पर्य है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in