Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 27 April 2019 by admin

लखनऊ 27 अप्रैल 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़े भारत के गौरव और विकास के कार्यो से प्रभावित होकर फैजाबाद के बसपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह ‘गुड्ड‘ समेत कई बसपा नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। photo-2
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बसपा के नेताओं को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोंगो का स्वागत करता हॅू। उन्होंने कहा कि आज अन्य दलों के पास न तो नेता है, न नीति है और न ही कार्यक्रम है और अब उनके पास कार्यकर्ता भी नहीं रह गये है। अधिकांश राजनीतिक दल मात्र पारिवारिक संगठन बनकर रह गये है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in