6 मई को सीतापुर में चलेगी वोटों की सुनामी - केशव मौर्य

Posted on 27 April 2019 by admin

लखनऊ 27 अप्रैल 2019, 88 हजार ऋषियों और मुनियों की तपोभूमि सीतापुर की रैली पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्प रैली में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार फिर से मोदी जी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में देश के विकास के लिए जो काम किया है, और विकास के लिए जो प्रतिबद्धता उनकी है। उसकी वजह से जनता उन्हें फिर से पीएम बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अब तक ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसकी आवाज पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में भी सुनाई देती हो। 17
उन्होंने कहा कि आज जहां भी जाइए सब जगह मोदी-मोदी की आवाज सुनाई दे रही है। सीतापुर में उमड़े जनसैलाब पर उन्होंने कहा कि तेज आंधी और तूफान 6 मई को सुनामी में बदलने का संदेश देने आया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए आज पूरी जनता उमड़ी है और इस आंधी और तूफान में भी कहीं नहीं गई है। श्री मौर्य ने गठबंधन और कांग्रेस पर सवाल करते हुए कहा कि सारे विरोधी लगे हुए है कि हम प्रधानमंत्री मोदी को फिर से पीएम बनने से रोक लेंगे, लेकिन जनता ने ठान लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जनता एक बार फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in