23 मई की तारीख देश के लिए होगी ऐतिहासिक - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 26 April 2019 by admin

मिर्जापुर की जनता इस बार अनुप्रिया पटेल को रिकॉर्ड मतों से जिताएगी

ईवीएम मशीन को गाली देने वालों की चिंता न करे मिर्जापुर की जनता

लखनऊ 26 अप्रैल 2019, मीरजापुर। अपना दल की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का नामांकन कराने के लिए आज यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने जा रही अनुप्रिया पटेल के नामांकन से पहले आयोजित सभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आप लोग जब 19 मई को पोलिंग बूथ पर जाइएगा, तो उस समय कप-प्लेट पर बटन दबाकर अनुप्रिया पटेल को जिताइएगा। उन्होंने कहा कि कप-प्लेट का बटन दबाते ही देश से आंतकवाद का खात्मा हो जाएगा, गरीबी हट जाएगी और भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग किसी के बहकावे में मत आइएगा, बस मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अनुप्रिया पटेल को जिताकर संसद भेजिएगा। श्री मौर्य ने कहा कि कुछ लोग ईवीएम मशीन पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसे लोगों को आरोप लगाने दीजिएगा।
ईवीएम मशीन को गाली देने वाले लोगों की चिंता मत कीजिएगा। जब हम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान का चुनाव हार गए थे, उस समय पूरा विपक्ष नहीं बोला। अब यह लोग हार रहे हैं, तो फिर ईवीएम मशीन का रोना रोने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 23 मई को जब वोटों की गिनती हो तो मिर्जापुर से भी हमारी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल जीतकर फिर से संसद पहुंचें। अनुप्रिया पटेल के कामों के बारे में उन्होंने कहा कि जितना काम अभी तक मिर्जापुर में कभी नहीं हुआ था, उतना काम यहां पर अनुप्रिया पटेल ने कराया है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिन लोगों ने कभी गरीबी नहीं देखी वह लोग गरीबी पर न्याय की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव-गांव तक आवास, बिजली, शौचालय और गैस सिलेण्डर पहुंचाने का काम किया है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गरीबी से आने वाले पीएम नरेंद्र मोदी गरीबों के हित में काम कर रहे हैं। आज वह गरीबों के जननायक बनकर ऊभरे हैं। जिसकी वजह से आज राजनैतिक दलों में खलबली मची हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले अखबारों की सुर्खियां घोटाले बना करते थे, आज अखबारों की सुर्खियां घोटाले नहीं बल्कि तरक्की की बातें समझती है। अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमेशा एक दूसरे को गाली देते रहते थे, वह लोग आज एक हो गए है। यह सिर्फ मोदी जी की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि यह सांप और नेवले का गठबंधन है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और यूपी के मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in