देवरिया मेडिकल कॉलेज का नाम देवरहा बाबा के नाम पर होगा - योगी आदित्यनाथ

Posted on 26 April 2019 by admin

पूरे देश में भाजपा की लहर, 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी भाजपा

देश के हर नागरिक और मतदाता की एक ही इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें

16योगी जी ने कहा - भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, आतंकवाद के समर्थक है सपा-बसपा-कांग्रेस

पूर्वांचल की चीनी मिलों के मामले को सपा बसपा ने सुप्रीम कोर्ट में लटकाया नहीं तो यहां भी होती नई चीनी मिल

लखनऊ 26 अप्रैल 2019, कुशीनगर/देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा पूरे देश में 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी। पूरे देश में भाजपा की ही लहर है, देश के हर नागरिक और मतदाता की एक ही इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। जब देश की जनता इस संकल्प के साथ अडिग होकर जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देवरिया में जो मेडिकल कॉलेज बन रहा है, उसका नाम पूज्य संत देवरहा बाबा के नाम पर होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कुशीनगर और देवरिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे, चारों तरफ से जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय के साथ योगी का स्वागत किया। योगी जी ने कहा कि याद करिये आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था। कांग्रेस ने 10 सालों तक राज किया। आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं। ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे। कामनवेल्थ, टूजी और थ्रीजी जैसे घोटाले हुए। उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे। हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी। पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था। चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, लेकिन भाजपा सरकार के आने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने बाद स्थितियां बदली हैं। अब 5 जिलों में आतंकवाद और नक्सलवाद रह गया है, मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जिससे इन पांच जिलों को भी नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्ति मिल जाएगी। योगी जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र पर कब्जा कर रखा है। इस बार वहां भी भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतेगी। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब जागरुक मतदाता जाति और मजहब से ऊपर उठकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट कर रहे हैं।
योगी जी ने कहा कि मोदी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिये, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिये। साढ़े 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया, 37 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाये। आयुष्मान भारत के तहत सालाना पांच लाख रुपये के इलाज की व्यवस्था करवाई गई है। योगी जी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश में नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला है। जो सीधे-सीधे देश के 130 करोड़ जनता का अपमान है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह के खिलाफ कानून में नरमी बरतने की बात की है। यह हमारे शहीदों और सैनिकों के लिए सबसे बड़ा अपमान है।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ किया है। हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को लागत से डेढ़ गुना दाम प्राप्त हो। आज किसान के उपज को खरीदने की व्यवस्था क्रय केंद्रों के माध्यम से की गई है। किसान के खाते में सीधे पैसा आ रहा है। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। सपा-बसपा की सरकारों में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पाया था, हमारी सरकार आने के बाद पिछले 6 वर्षों का गन्ना भुगतान किया गया। हमने ये भी तय किया है कि जब तक किसानों के खेत में गन्ना रहेगा, कोई चीनी मिल बंद नहीं होगी।
योगी जी ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने चीनी मिल मामले को सुप्रीम कोर्ट में उलझाया नहीं होता तो आज पिपराइच चीनी मिल की तरह देवरिया में भी नई चीनी मिल लग चुकी होती। पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण यहां का गन्ना किसान तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनेक तरह के उद्योग लग रहे हैं। जिससे यहां के नौजवानों को रोजगार की व्यवस्था होगी। हम ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिससे पूर्वांचल के नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।
योगी जी ने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में एक भव्य और दिव्य कुम्भ का आयोजन किया। 24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए और अविरल गंगा और निर्मल गंगा के दर्शन किए। कुम्भ में इतनी भीड़ के बाद सुरक्षा और स्वच्छता में सरकार ने कोई कमी नहीं आने दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in