एनटी रामा राव ने एक विकसित और महान आंध्र का जो सपना देखा था, उसमें कांग्रेस मुक्त भारत भी था - योगी आदित्यनाथ

Posted on 07 April 2019 by admin

-अवसरवाद की राजनीति कर रही है टीडीपी

-कांग्रेस और टीडीपी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले दल हैं

-टीडीपी सरकार ने किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया है

लखनऊ 07 अप्रैल 2019, श्रीकालहस्ति। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के तहत आज श्रीकालहस्ति जिले में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। कांग्रेस और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि एनटी रामा राव ने एक विकसित और महान आंध्र का जो सपना देखा था, उसमें कांग्रेस मुक्त भारत भी था। लेकिन टीडीपी का कांग्रेस के साथ गठबंधन करना यह साबित करता है कि टीडीपी अब अवसरवादी राजनीति करने लगी है, जिसका उद्देश्य आंध्र का विकास करना नहीं, बल्कि अपना और अपने वंश एवं परिवार का विकास करना रह गया है।
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आंध्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि चाहे चित्तूर जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग हो, सेतू भारत योजना, तिरुपति एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, स्मार्ट सिटी के तौर पर तिरुपति का विकास, आईआईटी तिरुपति की स्थापना, अमृत योजना के तहत कालहस्ति में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था, कालहस्ती में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ शूगर रिसर्च की स्थापना करना, ऐसे अनेक विकास परख कार्य केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यहां के लिए किए हैं।
कांग्रेस और टीडीपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस और टीडीपी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले दल हैं। भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता थे, जो आज सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं। जबकि कांग्रेस और टीडीपी में यह संभव नहीं है। उनकी पार्टी में सर्वोच्च पद पर उनके परिवार का व्यक्ति ही पहुंचता है।
योगी ने कहा कि टीडीपी की सरकार के कार्यकाल को आपने देखा होगा कि यहां की सरकार ने किसी भी योजना को ईमानदारी से लागू नहीं किया है। उन्होंने गलेरु नागरी हदनीवा सिचाईं योजना और डेयरी उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि टीडीपी सरकार ने किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in