Categorized | UP Elections, लखनऊ.

सभी प्रमुख दलो ने करोड़पति उम्मीदवारों को बनाया प्रत्याशी

Posted on 07 April 2019 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाॅच और एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिर्मोेम्स ने उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 96 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया। जो सहानपुर, कैराना, मुजफ्रफरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है।
अगर हम आपराधिक मामले की बात करे तो 96 में से 24 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये है। जबकि गंभीर आपराधिक मामले की सख्या 17 (18 प्रतिशत) है।
इसी तरह हम करोड़पति उम्मदीवार की बात करे तो 96 में से 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ और इससे ज्यादा है। जिसमें BJP, INC, BSP (100 प्रतिशत) के सभी उम्मीदवारा करोड़पति है। जिसमें सबसे ज्यादा संपत्ति बिजनौर के मालूक नगर की 2,49,96,28,021 बताई है। इसी तरह औसतन संपत्ति के मामले में पहले चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 5.56 करोड़ है।
पहले चरण के मतदान में 40 उम्मीदवारों ने अपनी देनदारी घोषित की है। जिसमें सबसे ज्यादा बिजनौर के मालूक नगर जो बहुजन समाज पाटी से है उनके ऊपर सबसे ज्यादा 20,48,20,865 बताई है।
शैक्षिक योग्यता- 39 (41 प्रतिशत ) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 45 (47 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है जब कि 2 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर और 4 उम्मीदवारो ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।
पैन विवरण- 3(3 प्रतिशत ) उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है।
उम्मीदवारों की आयु- 56 (58 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है। जबकि 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 51 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है। जबकि 1 उम्मीदवार ने अपनी आयु ही घोषित नहीं की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in