देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार की जरूरत, विपक्ष मोदी से घबराया - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 01 April 2019 by admin

सपा समाप्त पार्टी, बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी, और आरएलडी की लुढक गई पार्टी जैसी स्थिति

मोदी जी के नेतृत्व में देश की बन रही अलग पहचान, देश की सेना के शौर्य पर हमें गर्व, लेकिन विपक्ष को सेना के शौर्य पर है शक

केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का हो रहा है विकास, बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है योजनाओं का लाभ

मोदी और योगी सरकार में रुका पलायन, कानून व्यवस्था की स्थित बेहतर हुई, अब बिना किसी रुकावट के निकल रही है पूरे प्रदेश काँवड़ यात्रा

लखनऊ 01 अप्रैल 2019, आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के शामली जिले के झिंझाना कस्बे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया, यहां वह कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चैधरी का समर्थन करने पहुंचे थे, झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन स्कूल के मैदान से बोलते हुए अपने चुनावी भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ-सबका विकास में विश्वास रखती है। भाजपा सरकार किसान मजदूर गरीब के हित में बहुत सी योजनाएं लाई हैं, और उन में कभी कोई भेदभाव नहीं किया गया है। श्री केशव ने कहा कि यदि मोदी जी के नेतृत्व में देश 5 सालों में 50 वर्ष आगे जा सकता है, तो आने वाले अगले 5 सालों में 100 साल तक आगे जाएगा। आज अमेरिका और इजरायल के बाद भारत ऐसा तीसरा देश बन गया है, जो दुश्मन को दुश्मन के घर में घुसकर मारता है। आज देश को सेना के शौर्य पर गर्व है, जबकि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों को सेना के शौर्य पर शक है, और वे पाकिस्तान और जैश ए मोहम्मद के प्रवक्ता की तरह बात करते हैं किसान चाहे छोटा हो या बड़ा उसको 2000 रूपये की प्रथम किस्त भेजने का काम किया गया है, एक तरफ किसानों को 2000 रूपये की किस्त भेजी गई है जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान को किस्त के रूप में 1000 किलो का बम भेजा गया है। श्री केशव ने उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश में मजबूत सरकार है, ना कि मजबूर सरकार। गुणवत्तापूर्ण सड़कों के बनने से देश की ताकत बढ़ी है। कांवड़, कुंभ एवं धार्मिक यात्राओं के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बढ़ी है। बिजली की हालत में सुधार ईमानदारी से काम करने के कारण आया है। देश में लगभग 8 करोड़ फर्जी लोग थे, जिन्हें सरकारी योजनाओं का भुगतान किया जाता था और ऐसे फर्जी लोग लगभग एक लाख करोड़ से अधिक की धनराशि को गलत तरीके से ले लेते थे। भाजपा सरकार में अब डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर होता है और ऐसे फर्जी लोगों की जांच चल रही है जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले लेते थे। कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए श्री केशव ने कहा कि वह कैराना से होने वाले पलायन को नहीं भूल सकते। यही सहारनपुर क्षेत्र में सपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल था कि रात को पुलिस के सिपाही और दरोगा अपनी ड्यूटी छोड़कर भाग जाते थे किंतु योगी जी के नेतृत्व में अब हालात में सुधार आया है। श्री केशव ने अपने भाषण के दौरान पूर्व सांसद हुकुम सिंह को भी याद करते हुए कहा कि उनके न रहने से बीजेपी को बड़ी क्षति हुई हैै, पिछडो की आवाज थे हुकुम सिंह। हुकुम सिंह जी के राजनीतिक योगदान को बीजेपी कभी भूल नही सकती ।श्री केशव प्रसाद ने कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप चैधरी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in