Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 07 March 2019 by admin

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे - राज्यपाल
—–
मतदान से सफल लोकतंत्रात्मक व्यवस्था का संदेश जायेगा - श्री नाईक
—–
लखनऊः 7 मार्च, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर लोकभवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि दी। 002
राज्यपाल ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने गरीबों और असहायों के लिये बहुत कार्य किया है। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। गांधी जी द्वारा चलाये गये आन्दोलनों में उनका सहभाग होता था। आजादी के बाद वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उन्होंने सुशासन का आदर्श चित्र प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री रहते हुये उन्होंने उस समय जमीन से जुडे़ कानूनों में सुधार का कार्य किया। बाद में वे भारत सरकार में गृह मंत्री भी बने। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की सराहनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिये उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत का जीवन आदर्श है, हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री नाईक ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। आबादी की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। प्रदेशवासियों को मतदान कर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिये। पूर्व में मताधिकार हेतु 21 वर्ष की आयु निर्धारित थी परन्तु संविधान में संशोधन कर उसे 18 वर्ष किया गया। संविधान द्वारा दिये गये मताधिकार का प्रयोग कर जनता के लिये योग्य प्रतिनिधि और योग्य सरकार चुनने का काम करना चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि किस पार्टी अथवा दल को मतदान करना है यह जनता का अधिकार है परन्तु मतदान अवश्य करें जिससे विश्व में भारत की सबसे बड़ी एवं सफल लोकतंत्रात्मक व्यवस्था का संदेश जायेगा। उन्होंने कहा कि यही हमारे महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in