Categorized | राज्य

भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी उत्तर रेलवे के जेड0आर0यू0सी0सी0 सदस्य मनोनीत

Posted on 26 March 2010 by admin

लखनऊ - रेल मन्त्री सुश्री ममता बनर्जी ने लखनऊ के वीरेन्द्र कुमार तिवारी को भारतीय रेलवे के सबसे बड़े जोन, नार्दनजोन, उत्तर रेलवे का जेड0आर0यू0सी0सी0 (जोनल रेलवे यूजर्स् कंसलटेटिव कमेटी) सदस्य मनोनीत किया है। जिसका मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में है। नार्दन जोन उत्तर रेलवे के अन्तर्गत लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, फिरोजपुर एवं अंबाला मण्डल आते हैं, जो कि उ0प्र0, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, कश्मीर, हिमांचल प्रदेश तथा दिल्ली प्रदेश आदि के अन्तर्गत रेलवे एवं उपभोक्ता हितों के अन्तर्गत कार्य करते हैं।

श्री तिवारी जेड0आर0यू0सी0सी0 सदस्य के रूप में उत्तर रेलवे से सम्बन्धित सभी मामलों में रेल एवं उपभोक्ता हितों के लिये दोनों के बीच एक कड़ी के रूप कार्य करके रेलवे को और बेहतर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे।

श्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य हैं और लखनऊ में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से 2002 एवं 2007 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। श्री तिवारी इसके अलावा सामाजिक एवं उपभोक्ता हितों के लिये आवाज उठाते रहते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in