Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

Posted on 07 March 2019 by admin

लखनऊ 07 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। डा0 पाण्डेय ने देवरिया जिले के भाटपार रानी से बसपा के पूर्व प्रत्याशी सभाकुॅवर कुशवाहा को भाजपा का पट्किा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। गोरखपुर की पिपराइच विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी अमरेन्द्र निषाद तथा पिपराइच से सपा की पूर्व विधायक श्रीमती राजमती निषाद अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुई।03
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि देश के इतिहास में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज एजेण्डा विहीन परिवारिक पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि लोहिया जी, आचार्य नरेन्द्र देव जी के नाम पर बनी शोसलिस्ट पार्टी एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई और वो भी पट्टीदारी की तरह बट गई हैं। उन्होंने कहा कि दलितो ंऔर गरीबो के नाम पर सियासत करने वाली बहुजन समाज पार्टी आज दौलत मंदो की पार्टी बन गई है। इस देश में प्रदेश में व अन्य राज्यों का दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र की बात करते-करते लोग अपने परिवार के लोगों को सांसद-विधायक बनाने लग गये है और अब पार्टियों में उत्तराधिकार चलने लगा। आज ऐसे सभी दलों से अलग समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव आयोग की शर्तो के मुताबिक उन पर अमल करने वाली अगर कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारत को विश्व में एक नई पहचान मिली है। भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है। सबका साथ-सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न दलो के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भाजपा ज्वाईन कर रहे है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in