Categorized | लखनऊ.

रणबांकुरों को बधाई

Posted on 26 February 2019 by admin

लखनऊ 26 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के लिए सेना-वायु सेना के जंाबाज रणबांकुरों को बधाई देते हुए कहा कि सेेना ने चुनौती को स्वीकार करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार आते ही आतंकवाद के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाई गई। मोदी जी दुनिया में सबसे मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया। मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं। राष्ट्र पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्यवाही चाहता था, आज इस कार्यवाही से देश खुश है। आज का एयर स्ट्राइक आतंकवाद की जड़ पर सबसे बड़ा प्रहार है। इस निर्णायक नेतृत्व के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देते है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश होता है, हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा भारत का नेतृत्व अब सशक्त हाथों में है माननीय मोदी जी ने पुलवामा हमले के तुरंत बाद ही कह दिया था कि हम इसका करारा जबाब देंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in