Categorized | लखनऊ.

भाजपा आईटी विभाग की प्रदेश कार्यशाला

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के साइबर योद्धाओं को प्रदेश मुख्यालय पर हुई आईटी विभाग की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल एवं उ0प्र0 के आईटी प्रभारी विजय चैथाईवाला ने जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र, जिला व लोकसभा के आई.टी. संयोजकों से प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के 28 फरवरी को कार्यकर्ताओं से होने वाले सीधे संवाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटने का आह्वान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के आईटी सेल द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रियता और प्रभाव को देखते हुए अन्य राजनैतिक पार्टियों ने सैलरी पेड प्रोफेशनलों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रयास किया है परन्तु नकल के लिए भी अकल की आवश्यकता होती है। विपक्ष के लोगों के पास अकल की कमी होने के कारण उनकी शक्ल अच्छी नहीं बनती है। img-20190225-wa0127
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मंे आईटी विभाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न उपलब्धियों को सोशल मीडिया एवं वाट्सएप गु्रप के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाना है। यद्यपि आईटी विभाग ने 2014 व 2017 के चुनाव में काफी प्रभावी कार्य किया था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। क्योंकि विपक्ष के लोग सोशल मीडिया के द्वारा कई तरह के अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे है। img-20190225-wa0313
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने कहा कि आईटी विभाग की टीम मण्डल स्तर पर काम कर रही है। सोशल मीडिया के मध्यम से भाजपा कार्यकर्ता अपनी विचारधारा, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और पार्टी के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को सुबह 11 बजे एक करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया कांफ्रेंस के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। जिसमें तकनीकि तैयारियों के लिए आईटी के कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना है। मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी से मन की बात करेंगे। लोकसभा स्तर पर आगामी 3 मार्च के बाद आईटी वाॅलिंटियर सम्मेलन होंगे जो आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को आगे बढ़ाएगे।img-20190225-wa01241
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा सोशल मीडिया राष्ट्रीय टीम के सदस्य और उ0प्र0 के आईटी प्रभारी भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चैथाईवाला ने बताया कि उ0प्र0 आईटी कार्यकर्ता परिश्रम से कार्य कर रहे है। आगामी 5 और 6 मार्च को प्रदेश के सभी 1495 मण्डलों की आईटी टीम की बैठक की जायेगी, इन बैठकों में प्रदेश एवं क्षेत्रीय टीमों के पदाधिकारी मण्डल तक प्रवास करेंगे।
बैठक का प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया संयोजक संजय राय ने संचालन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in