Categorized | लखनऊ.

भाजपा का बूथ सम्पर्क अभियान प्रारम्भ

Posted on 18 February 2019 by admin

लखनऊ 18 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने बूथ संपर्क अभियान प्रारम्भ किया। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ संपर्क अभियान के तहत अल्पकालिक विस्तारक के रूप में बूथों पर संपर्क के लिए निकले। आज से शुरू हुआ अभियान 02 मार्च तक चलेगा। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सदस्यों व केन्द्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ही जन-जन की दहलीज पर पहुंचेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के मूल में सतत जनसंपर्क की अवधारणा है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता अनवरत रूप से सतत संपर्क करते हुए जनता के साथ जुड़ते है। भाजपा ने बूथ सम्पर्क अभियान के तहत जन-जन के मन तक पहुंचने के अभियान को आज प्रारम्भ किया है। 1 लाख 60 हजार बूथों में एक-एक घर तक सम्पर्क करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता निकल चुके है। पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अल्पकालिक विस्तारक के रूप में समय देकर बूथों पर पहुंच रहे है। 2 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की दहलीज पर विकास का दीप भी जलाया जाएगा और पार्टी के कार्यकर्ता व सदस्यों के घर पर भाजपा का झण्डा फहराकर दीवार पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार लिखा स्टीकर भी चिपकाया जाएगा।
श्री राठौर ने बताया कि बूथ सम्पर्क अभियान के माध्यम से भाजपा मोदी सरकार एवं योगी सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का बही खाता लेकर जनता के दरबार में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जो अपना लेखा-जोखा लेकर एक-एक घर की कुंडी खटखटाएगी और जनता को अपना हिसाब देगी। बूथ पर सम्पर्क करते हुए जनता की अपेक्षाओं को भी संकलित करके भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत चलने वाला विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, प्रकाश पाल व अमर पाल मौर्य को सौंपी गई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in