Categorized | लखनऊ.

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्षसुभाष यदुवंश के नेतृत्व में चल रहे कमल यूथ फेस्टिवल का बहराइच और कानपुर देहात में तथा नेशन विद नमो कार्यक्रम का 94 जिलों में शुभारंभ हुआ

Posted on 18 February 2019 by admin

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में चल रहे कमल यूथ फेस्टिवल का बहराइच और कानपुर देहात में तथा नेशन विद नमो कार्यक्रम का 94 जिलों में शुभारंभ हुआ
भाजयुमो का ‘नेशन विद नमो वाॅलेंटीयर्स ‘ कैम्प 19 फरवरी को
लखनऊ 18 फरवरी 2019, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि आज बहराइच तथा कानपुर देहात में दो द्विवसीय कमल यूथ फेस्टिवल का शुभारम्भ हुआ। कल 19 फरवरी को प्रदेश के सभी 94 संगठनात्मक जिलों में ‘नेशन विद नमो वालंटियर्स ‘ कैंप लगाकर उत्तर प्रदेश में एसे युवाओं को भाजपा से जोडेगें जो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी नहीं है परन्तु वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को पसंद करते है एवं आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः देश के प्रधानमंत्री के रूप देखना चाहते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने ‘नेशन विद नमो‘ टीम के साथ मैराथन बैठक कर उत्तर प्रदेश में एसे युवाओं को जो भारतीय जनता पार्टी में किसी दायित्व पर नहीं है परन्तु वे भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों को पसंद करते है तथा अपना कुछ समय ‘वाॅलेंटीयर्स के रूप में देश को देना चाहते है उनको वाॅलेंटीयर्स बनाने के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानो के बाहर कैंप लगाकर नमो वॉलिंटियर बनाने का कार्य करेगा। 25 फरवरी को एक साथ प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में कैंप लगाकर नए वालंटियर बनाने का कार्य करेगा। यह वॉलिंटियर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करेंगे युवा मोर्चा इन वालंटियर को सप्ताह में दो लक्ष्य देने का कार्य करेगा जैसे किसी एक दिन प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे तथा मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह करेंगे। ऐसे ही अन्य दिन केंद्र सरकार के लाभार्थियों से सम्पर्क कर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन करेंगे।इसी क्रम में आगामी 27 फरवरी को ‘भारत के मन की बात‘ कार्यक्रम करेंगे। विभिन्न प्रकार के 14 कार्यक्रमों के साथ समाज में जागरूकता फैलाकर श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कमल यूथ फेस्टिवल के प्रदेश संयोजक राहुल राज रस्तोगी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेशन विद वाॅलेंटीयर्स के प्रदेश संयोजक वरुण गोयल, प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर को लगाया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in