Categorized | लखनऊ.

भाजपा आईटी विभाग बैठक

Posted on 18 February 2019 by admin

लखनऊ 18 फरवरी 2019, भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सभी भाजपा विधायकों के सोशल मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यअतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जो आपको जब भी समय मिले उस पर चल रही जानकारियों तथा समाचार को देख सकते है। उन्होने बताया कि आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नमों एप के माध्यम से बूथ तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेगें, जिसके अन्तर्गत प्रबुद्धजनों को भी आमंत्रित किया गया हैं। इस कार्यक्रम के लिए सभी विधायकेां को प्रयास करने की आवश्यकता है। bjp-up-photo-it-vibhag
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया का पूर्णरूप से उपयोग करते है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नकल करते हुए कांग्रेस, सपा-बसपा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढायी लेकिन दोनों में अन्तर यह है कि जहां एक तरफ भाजपा में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के द्वारा संचालित किया जाता है वहीं अन्य दलों में यह कार्य तनखहिया लोगों से कराया जाता है। इसी कारण जहां एक तरफ भाजपा का सोशल मीडिया विभाग दिन-प्रतिदिन प्रभावी होता जा रहा है वहीं विपक्ष का सोशल मीडिया विभाग विल्कुल प्रभावहीन दिखता है। क्योंकि नकल के लिए अक्ल की जरूरत है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि आगागी दिनों में भाजपा के कई अभियान चलेगें। जिस क्रम में 18 से 22 फरवरी के मध्य बूथ संपर्क अभियान चलाया जाना है। यद्यपि सभी अभियानों को पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे है। फिर भी बूथ संपर्क अभियान और 26 फरवरी को आयोजित होने वाले कमल ज्योति कार्यक्रम को प्रसारित कराने के लिए आईटी के कार्यकर्ताओं एवं विधायकों के सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को कमर कसकर तैयार रहने की आवश्यकता है।
कार्यशाला में सोशल मीडिया एवं नरेन्द्र मोदी एप के बारे में प्रेजेन्टेशन देकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से आईटी विभाग के प्रदेश सहसंयोजक विनीत मालवीय एवं अंकित सिंह चंदेल और प्रदेश टीम के सदस्य निखिल श्रीवास्तव, सुखविन्दर सोम, श्याम पाण्डेय, शुभम् मिश्रा एवं अनुज भार्गव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in