Categorized | लखनऊ.

महिला मोर्चा की बैठक

Posted on 16 February 2019 by admin

लखनऊ 16 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आज प्रदेश कार्यालय के माधव सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने की तथा बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 18 से 22 फरवरी तक बूथ स्तर पर संघन अभियान चलाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के घर पर झण्डा व स्टीकर लगायेंगी साथ ही बूथ समितियों, प्राथमिक सदस्यतों व लाभर्थियों से संपर्क भी करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सक्रियता पूर्वक अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। bjp-mahila-morcha
श्री बंसल ने कहा कि 26 फरवरी को ‘‘कमल दीपक‘‘ अभियान को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश भर में लाभार्थियों से संपर्क कर उनके घरों में कमल दीपक जलाएगी। इसके साथ ही 2 मार्च को विजय ‘‘संकल्प बाईक रैली‘‘ भी निकाली जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सभी बहनों सेे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में एक जुट होकर सभी अभियानों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को भी जनता के बीच लेकर जाएं। लाभर्थियों से संपर्क कर बूथ को मजबूत बनाएं।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय, महामंत्री अर्चना मिश्रा, रश्मि रावल, सुनीता बंसल, उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, गिरिजा तिवारी, शीला सिंह, रीता शास्त्री, नीरज वर्मा, दीक्षा गंगवार, सीता राय, प्रदेश मंत्री डाॅ. कृतिका अग्रवाल, कल्पना तिवारी, दिव्या पाण्डेय, सुषमा अग्रवाल, मीनाक्षी भराला, नीतू सिंह, मीना पाण्डेय, अरूणा यादव, विजय लक्ष्मी साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल, पूनम द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव, बबिता चैहान, कविता माद्रें आदि पदाधिकारी बहनें उपस्थित थी

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in