Categorized | लखनऊ.

किसान मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन - श्री सुनील बंसल

Posted on 13 February 2019 by admin

लखनऊ 13 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 फरवरी को गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में होगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की समीक्षा बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाल किसान महाकुम्भ में किसानों से संवाद करेंगे। श्री बंसल द्वारा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल का भूमि पूजन वेद मंत्रोच्चारण के बीच समपन्न हुआ। sunil-bansal
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा करते हुए कहा कि किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में होने जा रहा है। केन्द्रीय नेतृत्व ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश से किसान मोर्चा के प्रतिनिधि हमारे साथ रहेंगे। हम सब की जिम्मेदारी है कि वे व्यवस्थाओं एवं हमारे व्यवहार से सुखद अनुभूति लेकर अपने घर जाये। इसके साथ ही गोरखपुर की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी विशाल किसान कुम्भ में किसानों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा मोदी जी के साथ आज गरीब, किसान, नौजवान सहित सभी वर्ग सामाजिक और आर्थिक उन्नति के पथ पर चलते हुए देश को आर्थिक समृद्ध बना रहे है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा चैधरी राजा वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in