Categorized | लखनऊ.

शुभकामना दिये जाने का स्वागत किया

Posted on 13 February 2019 by admin

लखनऊ 13 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा आज लोकसभा में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की प्रंशसा और उनको फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखने की शुभकामना दिये जाने का स्वागत किया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जनमानस की भावनाओं को समझने वाले नेता है। देश की जनता के बीच माननीय नरेन्द्र मोदी जी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को भलि-भांति मुलायम सिंह जी भी समझते है। इसीलिए उन्होंने जनता के मन की बात को आज अपने माध्यम से पूरे देश के सामने कहा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि भारतीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी बड़े कद के नेता है आज उनके इस वक्तव्य ने उनका कद और भी बड़ा किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने वक्तव्य के माध्यम से देश की राजनीतिक परिस्थितियों और वास्तविक स्थिति को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं द्वारा माननीय मोदी जी की प्रंशासा करना यह साबित करता है कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी तबको और लोककल्याण मेें शुरू की गई योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप मंे उभर कर सामने आयी है ऐसे में न सिर्फ देश की जनता बल्कि विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता भी देश हित में फिर से मा0 नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in