Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में राज्यस्तरीय मुनाफाखोरी रोधी छानबीन समिति का गठन

Posted on 17 January 2019 by admin

एडीशनल कमिश्नर विवेक कुमार सदस्य बनाये गये

लखनऊ: दिनांक 17 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश संस्थागत वित्त कर एवं निबन्धन विभाग ने उत्तर प्रदेश
मुनाफाखोरी रोधी छानबीन समिति का गठन किया है।
डिप्टी कमिश्नर एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वाणिज्य कर मुख्यालय लखनऊ
सुश्री रूही सक्सेना द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार उ0प्र0
मुनाफाखोरी रोधी छानबीन समिति में आयुक्त द्वारा नामित एक राज्य सरकार का
अधिकारी और मुख्य आयुक्त द्वारा नामित एक केन्द्र सरकार का अधिकारी होगा।
राज्य सरकार के अधिकारी के रूप में एडीशनल कमिश्नर (जी.एस.टी. वाणिज्य
कर उ0प्र0) श्री विवेक कुमार, जिनका मो0 नं0 7235001005 तथा ई-मेल आई डी-
अपअमाणनउंत1964/हवअण्पद को इस समिति का सदस्य नामित किया गया है।
इसी प्रकार श्री शिव कुमार शर्मा कमिश्नर सी.जी.एस.टी. लखनऊ, जिनका मो0
नं0 09769663854 तथा दूरभाष नं0-0522-2233123 एवं ई-मेल आई.डी.
बउउत.बमगसाव/दपबण्पद है, को समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह समिति
उ0प्र0 के लिए राज्यस्तरीय मुनाफाखोरी रोधी छानबीन समिति के रूप में
कार्य करेगी और इसका कार्यालय पूर्व की भांति 04 विभूतिखण्ड गोमतीनगर
होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in