Categorized | लखनऊ.

विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने भूतपूर्व सैनिकों के परिवार को किया सम्मानित

Posted on 17 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 17 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य
सरकार देश की सीमा पर शहीद होने वाले शहीद परिवार के साथ है और समय आने
पर उनके परिवारों के लिए जो भी किया जा सकता है, राज्य सरकार हर सम्भव
मदद करेगी।
श्री पाठक आज जनपद रायबरेली के जिला पंचायत सभागार में भूतपूर्व सैनिकों
के परिवार को सम्मानित किये जाने के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को
सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों की बलि देने
वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार
भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए
कटिबद्ध है और उसी क्रम में आज सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया जा
रहा है।
विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमा पर अपने
प्राणों की बाजी लगाकर देश की सेवा करते है। उन्होंने शहीदों के आश्रितों
को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके सुख-दुःख में हमेशा खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रायबरेली ने शहीद परिवारों के प्रति सहानुभूति
व्यक्त की और कहा कि जिला प्रशासन के स्तर से जो भी सम्भव होगा वह शहीद
परिवार के लिए किया जायेगा।
इस अवसर पर बछरावां के विधायक श्री राम नरेश रावत, एम0एल0सी0 श्री दिनेश
प्रताप सिंह तथा जिला प्रशासन श्री अवधेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति
उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in