Categorized | लखनऊ.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया

Posted on 16 January 2019 by admin

लखनऊ 16 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आहवाहन किया कि वे संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से आमजन को भाजपा से जोड़कर प्रदेश में एक बार फिर से विजय के संकल्प के साथ कार्य में जुट जाये।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, गोवर्धन झडपिया, सुनील ओझा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री और मोर्चो के अध्यक्ष सम्मलित हुए। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही लोकसभा संचालन समिति की भी बैठक हुई तथा लोकसभाओं के 19 समूहों (कलस्टर) के प्रमुखों की बैठक भी हुई। जिन समूहों के प्रमुख प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया है।
बैठक में पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों और अभियानों सैनिक सम्मान, शक्ति केन्द्र सम्मेलन व प्रबुद्ध सम्मेलन और मेरा परिवार भाजपा परिवार सहित कई अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों में अधिक से अधिक जन सहभागिता के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को इन अभियानों के माध्यम से पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जायेगा।
पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किये जाने वाले कमल कप खेल प्रतियोगिता व युवा संसद, महिला मोर्चा के कमल शक्ति अभियान, किसान मोर्चा के किसान कुम्भ ग्रामसभा अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लोकसभा सम्मेलन व अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमांे सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in