Categorized | कुम्भ 2019

प्रयागराज कुम्भ-2019 मंे मण्डी परिषद ने लगाया स्टाॅल किसानों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियाॅ स्टाॅल में प्रदर्शित

Posted on 15 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 15 जनवरी, 2019
kbumbh-2019 प्रयागराज कुम्भ-2019 में मण्डी परिषद द्वारा 51 दिनों के लिए विभागीय
स्टाॅल स्थापित किया गया है। यह जानकारी देते हुए निदेशक मण्डी परिषद
श्री रमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि कुम्भ में लगाए गए मण्डी परिषद के
स्टाॅल में मण्डी परिषद की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पैनल पर
प्रदर्शित की गयी है तथा ब्रोशर के माध्यम से भी योजनाओं का विवरण कुम्भ
में आए किसानों एवं श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है।
निदेशक मण्डी ने बताया कि कुम्भ में बड़ी संख्या में प्रदेश के
गाॅव-गाॅव से कृषक आते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए स्टाॅल में
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना,
मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड सहायता योजना, कृषक छात्रवृत्ति योजना
सहित तिल, मेंथा, चावल, आलू, आम निर्यात हेतु प्रोत्साहन सम्बन्धी तथा
ई-नाम पोर्टल, ई-लाइसेंस जैसी कई जानकारियाॅ प्रदर्शित की गई हैं।
उन्हांेने बताया मण्डी परिषद के स्टाॅल की थीम किसान आधारित है तथा इसके
द्वार पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in