Categorized | लखनऊ

आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा 28 मार्च को

Posted on 25 March 2010 by admin

लखनऊ - आज स्वर्ण जयन्ती सभागार कलेक्ट्रेट में आगामी 28 मार्च 2010 को होने वाली आरक्षी भर्ती 2009 लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों  की बैठक सम्पन्न हुई।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल सुश्री साधना गोस्वामी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में केन्द्र व्यवस्थापको एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होने कहा कि  केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें तथा पुलिस सेवा भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुरूप परीक्षा सम्पन्न कराए। सुश्री गोस्वमी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किये गये है। 1000 से अधिक संख्या वाले परीक्षा केन्द्रो पर अपर जिलाधिकारी, 500 से अधिक 1000 तक संख्या वाले परीक्षा केन्द्रो पर उपजिलाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किये गये है। प्रश्न पत्र के पैकेट सेक्टर मजिस्ट्रेट  द्वारा परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ओ0पी0पाठक ने परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए कुल 39 केन्द्र बनाए गये है। परीक्षा 28 मार्च को अपरान्ह दो से चार बजे तक होगी। परीक्षार्थी 1-00 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाए। डेढ बजे अपरान्ह परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियो का प्रवेश होगा। उन्होने  केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि वह परीक्षा केन्द्र पर कक्षों की सफाई, पेयजल,प्रकाश,कुर्सी मेज आदि की व्यवस्थाए समय से पूर्व कर लें।

श्री पाठक  ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर मोबाहल ,कलकुलेटर आदि वस्तुए ले जाना प्रतिबन्धित रहेगी। इन्हे लेकर परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही कर सकेगें।  बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आर0के0सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री महेन्द्र सिंह, तहसीलदार ए0के0सिंह, सहित सभी उपजिलाधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in