Categorized | लखनऊ.

भाजपा सरकारों ने किसान की आर्थिक समृद्धि के लिए किया ऐतिहासिक काम, पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों से किया छल - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 January 2019 by admin

किसान कल्याण की योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर भाजपा किसानों के बीच

2भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किसान कुम्भ ग्रामसभा अभियान का किया उद्घाटन
लखनऊ 10 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने किसान कुम्भ ग्रामसभा अभियान का शुभारम्भ करके भाजपा सरकारों द्वारा किसान कल्याण के कार्यो को किसानों के बीच पहुंचाने का काम शुरू किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किसान कुम्भ ग्राम सभा अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि किसानों के आर्थिक विकास में भाजपा सरकारें पूर्वीवर्ती सरकारों से बहुत आगे है। विपक्षी राजनीतिक दल किसान हितैषी होने का ढोग रचते है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से 10 फरवरी तक 59 हजार ग्राम सभाओं में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान कुम्भ ग्राम सभा अभियान के माध्यम से किसानों के बीच पहुंचेगे और किसानों से सीधा संवाद करेगंे। जहां कांग्रेस सपा-बसपा सहित समूचे विपक्ष ने किसानों को सिर्फ वोट समझ कर उनका उपयोग किया वहीं मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें साफ नियत से सही विकास का खाका खींच रही है जबाबदेह सरकार के जबाबदेह कार्यकर्ता 59 हजार ग्रामसभाओं में किसानों के बीच अपनी सरकार का लेखा-जोखा लेकर पहुॅचेगें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ग्राम सभा बोधापुर, जौनपुर में अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार ने किसानों को लागत मूल्य से डेढ़ गुना एसएसपी देकर उनका हक उन्हें दिया। यह आजादी के बाद का किसान के हित में उठाया गया सबसे बडा कदम है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कृषि ऋण माफ किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से किसानों को मुक्ति मिली। योगी सरकार ने वर्ष 2018 में 52.92 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद करके 72 घंटो में किसान के खाते में पैसा भेजनें का काम किया जबकि इससे पूर्व अखिलेश सरकार 8 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद भी नहीं कर सकी थी। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास और 2 करोड़ 50 लाख से अधिक शौचालय के निर्माण से लाभान्वित लोगों में सबसे बड़ा प्रतिशत किसानों का है। योगी सरकार ने गन्ना किसानों का पिछली सरकारों के समय का 10598 करोड़ का भुगतान भी किया गया और इस वर्ष रिकार्ड गन्ना खरीद के साथ ही गन्ना किसानों का भुगतान किया गया।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि किसान की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि संभव है। सबका साथ-सबका विकास वाली भाजपा सरकार ने यूरिया की कालाबाजारी बंद करवा दी। पूर्ववर्ती सरकारों में 4 से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति होती थी। वहीं अब किसानों की 18 से 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आलू का समर्थन मूल्य जैसे निर्णयों से किसान की आर्थिक समृद्धि के प्रति भाजपा का संकल्प प्रकट होता है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अभी तो यह शुरूवात है, अन्नदाता की समृद्धि से राष्ट्र और समाज की समृद्धि के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय पथ पर भाजपा सरकारें आगे बढ़ती रहेगी।
इसके साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा ने देवबंद, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, अलीगढ, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह लखनऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनय राय मऊ, व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह उरई में किसान कुम्भ में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in