Categorized | लखनऊ.

वर्ष 1861,1870 व 1882 में आयोजित कुम्भ मेलों से सम्बंधित अभिलेखों की प्रदर्शनी लगेगी

Posted on 09 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 09 जनवरी, 2019
कुम्भ मेला-2019 में संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 1861,1870 व 1882 में
आयोजित माघ मेला/ कुम्भ मेला सम्बन्धी रिपोर्ट तथा अखाड़ों एवं तीर्थ
यात्रियों के विवरण से सम्बन्धित अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। साथ
ही विभिन्न कुम्भ मेलों की प्रशासनिक, चिकित्सा, रेलवे व्यवस्था एवं
आय-व्यय सम्बन्धी अभिलेख भी प्रदर्शित किये जायेंगे।
संस्कृत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शनी में प्रयाग एवं
त्रिवेणी संगम की महत्ता तथा गंगा-यमुना की स्तुति पर आधारित संस्कृत
भाषा की पाण्डुलिपि, संस्कृत से फारसी में अनुवादित रज्मनामा (महाभारत)
से समुद्र मंथन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण अभिलेखों, कलाकृतियों, सिक्कांे,
फाइबर अनुकृतियों, छायाचित्रों, पेंटिंग, ग्राफिक्स एवं ड्राईंग को भी
प्रदर्शित किया जायेगा।
कुम्भ मेले में अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी ‘कला के रंग कुम्भ के संग’
में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल,
राजस्थान, नई दिल्ली, असोम, चण्डीगढ़ तथा उत्तराखण्ड आदि के 275 कलाकारों
की 491 कलाकृतियों के छायायित्र प्रदर्शित किये जायेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in