Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने कुम्भ के सफल आयोजन का आह्वान किया

Posted on 09 January 2019 by admin

लखनऊ: 9 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने प्रदेश के समस्त नागरिकों तथा
कुम्भ की व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रयागराज में मकर
संक्रांति से महाशिवरात्रि के मध्य आयोजित होने वाले ‘कुम्भ-2019’ को सफल
बनाने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री राम नाईक प्रदेश
सरकार द्वारा कुम्भ पर्व के लिये बनाई गयी समिति के अध्यक्ष हैं तथा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
राज्यपाल ने कहा कि कुम्भ पर्व देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक
है जो विश्व का अद्वितीय मेला है। संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनेस्कों ने
कुम्भ की भव्यता एवं आस्था के चलते इसे ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’
की संज्ञा दी है। राज्यपाल ने कहा कि कुम्भ देश की विविधता एवं समृद्ध
संस्कृति को सीखने, जानने और समझने का अवसर है। प्रयागराज में निर्मित अस्थाई
विशाल ग्राम श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों को इस विशाल आयोजन में सम्मिलित होने
के लिये आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित कुम्भ से
उत्तर प्रदेश विश्व के मानचित्र में विशिष्ट स्थान अर्जित करेेगा।
श्री नाईक ने कहा कि राज्य सरकार ने इलाहाबाद का नाम परिवर्तित करके उसका
पुराना नाम ‘प्रयागराज’ किया है। राज्य सरकार द्वारा कुम्भ में विशेष रूप से
विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।
राज्य सरकार ने प्रयागराज के मेला क्षेत्र में दर्शनार्थियों की सुविधा के
लिये विशाल ग्राम का निर्माण कराया है। इलाहाबाद संग्रहालय एवं उत्तर मध्य
क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (एन0सी0जेड0सी0सी0) राज्यपाल जिनके पदेन अध्यक्ष
है, ने भी कुम्भ में सांस्कृतिक आयोजन हेतु विशेष तैयारियाँ की हैं । कुम्भ
में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जहाँ कुम्भ एवं भारतीय संस्कृति से
भिज्ञ कराया जायेगा वहीं कला एवं संगीत की भी मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in