Categorized | लखनऊ.

किसी भी वर्ग के हितों को प्रभावित किये बिना हर वर्ग की उन्नति का रास्ता आज खुल रहा है

Posted on 09 January 2019 by admin

लखनऊ 09 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने 124वें संविधान संशोधन विधेयक का लोकसभा के साथ ही उच्च सदन में पास होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आजादी के सात दशक में सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा था और उसे आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पथ पर सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा तब तक फलीभूत नही हो सकती थी जब तक देश में सभी वर्गो की आर्थिक व सामाजिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त नही होता। किसी भी वर्ग के हितों को प्रभावित किये बिना हर वर्ग की उन्नति का रास्ता आज खुल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा साफ नियत से काम करने वाला दृढ निश्चियी व्यक्ति ही ऐसा साहसी निर्णय ले सकता है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, जब निहायत ही गरीब सवर्णो को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकारी नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू हो रही है। देश के प्रत्येक वर्ग की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उन्नति से ही देश परमवैभवशाली होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅ जिन्होंने दलितों, वंचितों, शोषितों, पिछडों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के साथ ही गरीब सवर्णों को मुख्यधारा में लाने के लिए 56 इंच के सीने वाला जीवट इच्छा शक्ति का काम किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in