Categorized | लखनऊ.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसियेशन के द्वितीय द्विवार्षिक अधिवेशन का किया शुभारम्भ

Posted on 07 January 2019 by admin

लखनऊ: 07 जनवरी, 2019
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी वर्ग के हितों की पूर्ति करने के लिये सरकार निरन्तर प्रयासरत है। आप लोगों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ला सकते हैं।
श्री सिंह ने आज वीरांगना अवन्ति बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज लखनऊ में डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसियेशन के द्वितीय द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ किया। उन्होंने एसोसियेशन की मांगों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि इस पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जायेगा। और नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी ही विभाग की रीढ़ होते हैं इन्हीं के माध्यम से मैं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का प्रयास कर रहा हूँं। हमें प्रदेश के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी है, इसके लिए हम सबको अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी बरतनी होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in