Categorized | लखनऊ.

श्री चेतन चौहान ने उड़ीसा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को कुम्भ-2019 में आने का दिया आमंत्रण पत्र

Posted on 07 January 2019 by admin

लखनऊ: 07 जनवरी, 2019
उ0प्र0 के खेल, युवा कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री चेतन चैहान ने गत 05 जनवरी को उड़ीसा के राज्यपाल श्री गनेशी लाल एवं मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से भेंट कर, उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से प्रयागराज में आयोजित ‘कुम्भ-2019’ में आने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को उ0प्र0 के मुख्यमंत्री की ओर से कुम्भ में आने का आमंत्रण पत्र, अंगवस्त्र तथा काफी टेबल बुक भेंट की। उन्होंने कुम्भ से संबंधित विविध साहित्य भी भेंट किया। श्री चौहान ने पुरी के संतों से भी मिलकर मुख्यमंत्री जी की ओर कुम्भ मेले में आने का आमंत्रण दिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in