Categorized | लखनऊ

समाजवादी पार्टी के मुखिया की महिला विरोधी टिप्पणीं की कड़ी निन्दा

Posted on 25 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा महिलाओं के विरूद्ध की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणीं का बचाव करते हुए उस पर कायम रहने सम्बंधी बयान, बेशर्मी और निर्लज्जता की असीम पराकाष्ठा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाजवादी पार्टी के मुखिया की शालीनता की सभी हदें पार करने वाली इस महिला विरोधी टिप्पणीं की कड़ी निन्दा करती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव का महिला आरक्षण बिल के खिलाफ रूख किसी से छुपा नहीं है परन्तु अमर्यादित एवं अवांछित भाषा का उपयोग करके उन्होंने अपनी प्रदूषित मानसिकता ही जगजाहिर की है। देश के सभी प्रबुद्धजन विशेषकर महिलाएं, इसके लिए उन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उचित तो यह होता कि वे मातृशक्ति एवं जीवन के हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाओं से अपने अक्षम्य बयान के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते परन्तु वे हठधर्मी पर उतारू हैं और जले पर नमक छिड़क रहे हैं।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अभी भी समय है कि वे अपनी टिप्पणीं वापस लेकर महिलाओं से माफी मांग ले अन्यथा उनके लिए सभी वर्गो की महिलाओं का कोप भाजन बनने से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in