Categorized | लखनऊ.

फसल ऋण मोचन योजना के लाभ से वंचित किसानों से 07 से 21 जनवरी के मध्य शिकायतें प्राप्त करने के निर्देश

Posted on 05 January 2019 by admin

प्राथमिकता के आधार पर किसानों का भुगतान सुनिश्चित किया जाय
लखनऊ: 05 जनवरी, 2019
प्रमुख सचिव, कृषि श्री अमित मोहन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद के जिला स्तरीय समिति (डी.एल.सी.) स्तर पर 07 से 21 जनवरी, 2019 के मध्य किसानों से शिकायतों को प्राप्त कर अपलोड किए जाने हेतु हेल्पडेस्क का विंडो खोल दिया जाये।
यह निर्देश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फसल ऋण मोचन योजना के लाभ से वंचित रह गए किसानों की शिकायतों के निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में जारी किए गए हैं। साथ ही इस अवधि में प्राप्त शिकायतों का सत्यापन बैंक व राजस्व विभाग से कराते हुए उपयुक्त पाए गए किसानों का प्राथमिकता के आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जाय।
इसके अतिरिक्त जारी किये गए निर्देशों में फसल ऋण मोचन योजना के अंर्तगत उपयुक्त पाए गये किसानों की डिमांड जनरेट करने की तिथि को भी संशोधित करते हुए प्रत्येक माह की 01 से 03 तारीख तक तथा 16 से 18 तारीख तक (एक माह में 2 बार) निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in