Categorized | लखनऊ.

सही खाओ, फोर्टिफाइड खाओ- श्री अतुल गर्ग

Posted on 03 January 2019 by admin

राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग ने स्वस्थ भारत यात्रा के तहत प्रभात फेरी को
झण्डा दिखाकर शुभारम्भ किया
लखनऊः 02 जनवरी, 2019
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री श्री अतुल गर्ग ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स‘‘ में खाद्य पदार्थ की जाँच कैसे की जाती है, का प्रयोग करके देखा। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की भूमिका केवल छापे मारना नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा आम लोगों को बताया जाय कि क्या खाना सही है और सही खाद्य पदार्थों की पहचान कैसे की जाय। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कैम्प लगाया जाय और छात्रों के माध्यम से लोगों को सही खाने के प्रति जागरूक किया जाय। श्री गर्ग आज यहां होटल क्लार्क अवध में ‘ईट राइट मेला‘ कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
स्वस्थ भारत मेला कार्यक्रम में विभिन्न स्टालों के द्वारा सही खाद्य पदार्थो के उपयोग के बारे मंे आमजनों को बताया गया। इसके अलावा कठपुतली के माध्यम से भी बताया गया कि मेले आदि में किस प्रकार का खाद्य पदार्थ उपयोग करना चाहिये।
आम जनमानस को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य चलाई जा रही लौह यात्रा (स्वस्थ भारत यात्रा) के तहत 01 जनवरी से 03 जनवरी, 2019 तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आज श्री अतुल गर्ग ने हुसैनाबाद राजकीय इण्टर कालेज से प्रभात फेरी को झण्डा दिखाकर शुभारम्भ किया। यह प्रभातफेरी हुसैनाबाद इण्टर कालेज से आरम्भ होकर घण्टाघर समाप्त की गयी। इसमें बच्चों और लखनऊवासियों को ‘सही खाओ और फोर्टिफाइड खाओ‘ की झलक दिखाई गयी।
आम जनमानस मे फोर्टीफाइड (संवर्धित) खाद्य के प्रति जागरूक किये जाने के लिए स्वस्थ भारत यात्रा का भव्य आयोजन भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत स्वस्थ भारत मेला कार्यक्रम में लखनऊ के प्रमुख प्रतिष्ठानों द्वारा खाद्य पदार्थो के स्टाॅल लगाये गये तथा अन्य सम्बन्धित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम किये गये।
इन कार्यक्रमों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त श्रीमती मिनिस्ती एस0 के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in