Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री की केन्द्रीय बाढ़ आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक

Posted on 13 December 2018 by admin

*बाढ़ प्रभावित लोगांे को समय पर सहायता *
*उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री*

*जिलाधिकारी आपदा की पहली रिपोर्ट 07 दिन *
*तथा दूसरी रिपोर्ट 15 दिन के अन्दर भेजना सुनश्चिित करें*

*इस वर्ष आयी बाढ़ का संशोधित मेमोरेण्डम शीघ्र भेजा जाए*press-1

*कृषि विभाग के अधिकारी बाढ़ प्रभावित अतिसंवेदनशील *
*जनपदों में किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करें*

*लखनऊ: 13 दिसम्बर, 2018*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगांे
को समय पर सहायता उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।
इसके लिए आवश्यक है कि आकलन की रिपोर्ट केन्द्र सरकार को समय पर उपलब्ध करायी
जाए। मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में बाढ़ प्रभावित जनपदों का स्थलीय
निरीक्षण/क्षति आकलन करने के लिए आए केन्द्रीय बाढ़ आयोग के अधिकारियों के साथ
बैठक कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी आपदा की पहली
रिपोर्ट 07 दिन तथा दूसरी रिपोर्ट 15 दिन के अन्दर भेजना सुनश्चिित करें,
जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा उपलब्ध हो सके। बाढ़ से प्रभावित
लोगों को समय से सहायता उपलब्ध कराए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसके
लिए आवश्यक है कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा यथासमय क्षति का आकलन किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष आयी बाढ़ का आकलन कर संशोधित
मेमोरेण्डम शीघ्र भेज दिया जाए।press-21
मुख्यमंत्री जी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़
प्रभावित अतिसंवेदनशील जनपदों में किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया
जाए। क्योंकि ऐसे जनपदों में किसान खाद व कीटनाशक का प्रयोग नहीं करते हैं।
ऐसे क्षेत्रों के लिए जैविक खेती एक अच्छा विकल्प है।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री निधि खरे, प्रमुख
सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी विकास श्री
नितिन रमेश गोकर्ण, राहत आयुक्त श्री जी0एस0 प्रियदर्शी सहित अन्य वरिष्ठ
अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in